{"_id":"619bdb7081826851c6508d71","slug":"gaur-and-harraya-kasturba-schools-will-be-upgraded-basti-news-gkp4172754198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौर व हर्रैया कस्तूरबा विद्यालय होंगे उच्चीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौर व हर्रैया कस्तूरबा विद्यालय होंगे उच्चीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर व हर्रैया कस्तूरबा विद्यालय होंगे उच्चीकृत
बीएसए 30 दिसंबर तक जमीन चयन कर देंगे शासन को रिपोर्ट
बस्ती। गौर और हर्रैया विकास खंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में जल्द ही इंटर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए यहां कक्ष भवन और छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भूमि चिह्नित कर 30 दिसंबर तक रिपोर्ट भेजने कहा है।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार तमाम कोशिश कर रही है। इसके लिए जिले के रुधौली, कप्तानगंज और कुदरहा कस्तूरबा विद्यालय परिसर में छात्रावास एवं एकेडेमिक ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है। अब शासन ने गौर और हर्रैया का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को उच्चीकृत करने के लिए मंजूरी दे दी है।
जिले के 13 विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाती है। आठवीं पास करने के बाद रहने की समस्या होने के कारण कई छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित हो जाती थीं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इंटर तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का उच्चीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, अपर परियोजना निदेशक सरिता तिवारी ने गौर और हर्रैया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को इंटर तक उच्चीकृत करने के लिए निर्णय लिया है। इसमें छात्रावास का निर्माण कराने के लिए बीएसए को जमीन चयन करने के लिए निर्देशित किया है। 100 बेड के छात्रावास के साथ वार्डेन एवं गार्ड रूम के अलावा पानी टंकी, शौचालय एवं मेस का निर्माण होगा। इन विद्यालयों में 100-100 सीटें निर्धारित की गई हैं। 75 प्रतिशत सीटें पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के प्रवेश के लिए निर्धारित हैं। जबकि 25 प्रतिशत सीटें सामान्य वर्ग की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के लिए है।