फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gates of Antyodaya Express not open... commotion

Basti News: अंत्योदय एक्सप्रेस के नहीं खुले गेट... हंगामा

Wed, 18 Dec 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gates of Antyodaya Express not open... commotion
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर से मुंबई जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस की बोगियों का अंदर से गेट बंद होने की वजह से तीन सौ से ज्यादा यात्री ट्रेन पर नहीं चढ़ पाए। बाहर से यात्री गेट खोलने के लिए कहते रहे। मगर, अंदर से किसी ने नहीं खोला और ट्रेन छूट गई। यात्रियों ने टिकट वापस करने का प्रयास किया। मगर, काउंटर पर कतार लगाने के बावजूद अधिकतर यात्रियों के टिकट वापस नहीं हो पाए। इससे आक्रोशित यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद के समझाते रह गए। मगर, यात्री टिकट वापस कराने पर अड़े रहे। सुबह 9:59 बजे ट्रेन आने से लेकर दोपहर एक बजे तक यात्री स्टेशन पर डटे रहे। अंत में मायूस होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन पर उनकी किसी ने कोई मदद नहीं की। बंद बोगी का गेट खोलवाने का आरपीएफ ने भी प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

मंगलवार को गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद, बस्ती के रास्ते मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल तक जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस बस्ती रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:59 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो ट्रेन के सभी गेट और खिड़की बंद थे। ट्रेन में सवार होने के लिए यात्री गेट खोलने के लिए आवाज देते रहे। मगर, ट्रेन में पहले से बैठे यात्री टस से मस नहीं हुए। बीच की एक-दो बोगियों के गेट खुले। मगर, ठसाठस भीड़ होने के कारण कुछ ही यात्री ट्रेन मे चढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से जबरदस्त धक्का-मुक्की होती रही। 12 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन गंत्व्य की ओर रवाना हो गई। इसके बाद स्टेशन पर परिवार लेकर पहुंचे यात्री मायूस होकर टिकट काउंटर पर वापस करने के लिए लाइन में लगे। कुछ यात्रियों के टिकट वापस हुए।
बाकी को यह कहकर लौटा दिया गया कि वापसी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह हंगामा करने लगे।
ट्रेन के खलीलाबाद पहुंचने के बाद रेलवे प्रशासन को पता चल गया था कि ट्रेन में भीड़ है और यात्रियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। बावजूद इसके जीआरपी और आरपीएफ हरकत में नहीं आई।

प्लेटफार्म पर एक हजार से ज्यादा यात्री ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। ट्रेन आने के बाद अपने सामान लेकर वे बोगियों की तरफ लपके। मगर दरवाजा बंद मिलने पर शोर मचाने लगे। आरपीएफ के कुछ जवानों ने एक दो बोगी का दरवाजा किसी तरह खुलवाया लेकिन बाकी बोगियां लॉक रह गईं। हालांकि, स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि पर्याप्त बल मौजूद था।यात्रियों का आरोप है कि कुछ दलाल उनके पास आए और सौ रुपये लेकर टिकट वापस कराने की बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed