{"_id":"66468e228f41b2d8930adc44","slug":"garbage-caught-fire-two-lt-cables-of-transformer-burnt-basti-news-c-207-1-sgkp1004-117244-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कूड़े में लगी आग, ट्रांसफाॅर्मर की दो एलटी केबल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कूड़े में लगी आग, ट्रांसफाॅर्मर की दो एलटी केबल जली
Fri, 17 May 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 17 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
समय से न पहुंचे होती बिजली कर्मी तो जल जाता ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बृहस्पतिवार दिन में करीब 11.50 पर मालवीय रोड स्थित एक होटल के सामने 400 केवी ट्रांसफाॅर्मर की एलटी केबल में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह को व डायल 112 को दिया। तत्काल गांधीनगर उपकेंद्र से आपूर्ति रोक कर आग को बुझाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शहरवासी आदतन ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा फेंक देते हैं। गर्मी में ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलना आम बात है। बृहस्पतिवार को भी यही हुआ। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से कूड़े में आग लग गई। इससे दो एलटी केबल जल गईं। जिसे बदल दिया गया है। अधिशासी अभियंता ने अन्य किसी प्रकार के नुकसान से इनकार किया है।