फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Functionality of resources by mock drilling

Basti News: मॉकडि्रल कर जांची संसाधनों की क्रियाशीलता

Sat, 25 Nov 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Functionality of resources by mock drilling
बस्ती। कोरोना के दौरान स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट, वेंटीलेटर व अन्य संसाधनों की क्रियाशीलता को लेकर शासन एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। अस्पतालों में स्थापित इन मशीनों की गुणवत्ता का परीक्षण जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को मॉकडि्रल के माध्यम से शासन की ओर से नामित टीम ने किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद नामित टीम जिला अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को देखने पहुंची। यहां मॉकड्रिल करके ऑक्सीजन की गुणवत्ता के अलावा अन्य बिंदुओं की जांच की। जिला अस्पताल का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील मिला। प्लांट की उत्पादन क्षमता की जांची गई जो दुरुस्त पाई गई। इसके अलावा वार्डो में पाइप लाइन के जरिये ऑक्सीजन सप्लाई की भी स्थिति की जांच की गई।टीम ने ऑक्सीजन प्लांट के अलावा बैकअप में ऑक्सीजन की क्या स्थिति है इसकी भी जानकारी ली बैकअप में भी ऑक्सीजन की उपलब्धता ठीक पाई गई है। मानक में पाया गया। चिल्ड्रेन वार्ड, पीआईसीयू, इमरजेंसी विभाग और ट्रामा सेंटर व आईसीयू आदि वार्डो में ऑक्सीजन की जांच हुई। शासन की ओर से नामित टीम में डॉ. एके वर्मा के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कौशल, डॉ. नरेश अग्रवाल, ऑक्सीजन प्लांट इंचार्ज आदित्य उपाध्याय, क्वालिटी मैनेजर धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोले एसआईसी
एसआईसी सुरेश कौशल ने कहा कि मौसम के चलते बीमारियां बढुने की आशंका है। ऐसे में तैयारी की जा रही है। निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed