फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   From cities to villages and towns, the glow of the joy of Deepotsav shines...homes and doors illuminated.

Basti News: शहर से गांव-कस्बों तक दीपोत्सव के उल्लास की चमक...रोशन हुए घर-द्वार

Mon, 20 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
From cities to villages and towns, the glow of the joy of Deepotsav shines...homes and doors illuminated.
बस्ती। जिले में रविवार को छोटी दीपावली पर रोशनी से शहर से लेकर गांव जगमगा उठे। इसी के साथ प्रकाश पर्व की रौनक बढ़ गई। दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। इसके पहले रविवार को छोटी दीपावली और शनिवार को धन तेरस का पर्व हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन

बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की। हालांकि, त्योहार पर महंगाई का असर देखा जा रहा है। सभी वस्तुओं में थोड़ी-बहुत महंगाई के कारण खरीदारी के समय कई लोगों अपने पॉकेट का ख्याल रखना पड़ा। फिर भी घरों में दीप जलाए गए और बच्चों ने पटाखे फोड़कर छोटी दीपावली की खुशियां मनाईं। सोमवार को पटाखों के धूमधड़ाके के बीच दिवाली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व शनिवार को धनतेरस के साथ ही शुरू हो गया। हालांकि, शनिवार की वजह से धन तेरस की खरीदारी रविवार को भी देर रात तक लोगों ने की। सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों के अलावा संपन्न लोगों ने चांदी के बर्तनों की खरीदारी की। टीवी, फ्रिज, एलसीडी जैसे अनेक इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद होती रही। इसके अलावा अन्य जरूरी वस्तुएं भी खरीदी गईं। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के साथ परिवार के लोग बाजार में तरह-तरह का समान खरीदते नजर आए। बच्चे अपनी पसंद के कपड़े खरीदने को उत्सुक दिखे तो युवा नए मॉडलों के कपड़ों की खरीद में दिलचस्पी लेते नजर आए।शहर के कटरा, कंपनी बाग, गांधीनगर, पुरानी बस्ती में शाम को जमकर खरीदारी हुई। सड़क की पटरियों पर सजी दुकानों में देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, हनुमान जी, भगवान शिव व देवी पार्वती आदि की मूर्तियां बिक रही थीं तो इनके साथ ही मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस के खिलौने भी लोगों को लुभा रहे थे। पटरियों पर लगी दुकानों से दीये, कोशे आदि बिक रहे थे। शाम को लोग मूर्तियों के साथ दीये आदि भी खरीदते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed