फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Free wheat will be available in PM Anna Yojana

पीएम अन्न योजना में मिलेगा मुफ्त गेहूं, 18 रुपये किलो चीनी

Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Free wheat will be available in PM Anna Yojana
पीएम अन्न योजना में मिलेगा मुफ्त गेहूं
विज्ञापन

बस्ती। जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नवंबर का खाद्यान्न तीन से 15 नवंबर तक वितरित किया जाएगा। उचित दर विक्रेता कार्डधारकों को ई-पॉज मशीन से पर्ची उपलब्ध कराकर खाद्यान्न देंगे। योजना में अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट मुफ्त में पांच किलोग्राम सिर्फ गेहूं मुहैया कराया जाएगा। जबकि तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो से दी जाएगी।
डीएसओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि चीनी पोर्टबिलिटी सुविधा के लिए अनुमन्य नहीं होगी। कार्डधारक को चीनी उनकी मूल दुकान से प्राप्त होगी। वितरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर होगी। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे वितरण समाप्त होने तक अपनी उचित दर दुकानें खुली रखेंगे एवं नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में वितरण करेंगे। घटतौली की शिकायत की जांच एवं पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जब खाद्यान्न लेने आएं तो ई-पॉज मशीन पर अंगूठा उपयोग करने से पूर्व हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज कर लें। साबुन एवं पानी आदि की पर्याप्त मात्रा उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उचित दर दुकानों पर एक समय में अधिक उपभोक्ता न बुलाए जाएं तथा भीड़ किसी भी दशा में न लगने दी जाए। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क व दो गज की दूरी का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed