{"_id":"61d72d9fc8386d5e5e03f077","slug":"fraud-in-land-registry-basti-news-gkp422741194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे को खड़ा कर कराया बैनामा, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे को खड़ा कर कराया बैनामा, पांच पर मुकदमा
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर का मामला, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
स्टांप चोरी की जांच करने अधिकारी पहुंचे तो जमीन के मालिक को हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर में स्टांप चोरी की जांच करने पहुंचे उप निबंधक कार्यालय के जांच अधिकारी को बड़े गोलमाल की जानकारी हुई। पता चला कि जमीन के असली मालिक के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके कूटरचित दस्तावेज के सहारे करीब 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया। वह जमीन महज 10 लाख रुपये में बैनामा हुई थी। जमीन के असली मालिक को इस तरह जानकारी हुुई तो वह प्रकरण की शिकायत लेकर एसपी आशीष श्रीवास्तव के पास पहुंचे।
एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश पर कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने आरोपी क्रेता आदर्श गुप्ता निवासी वार्ड नंबर नौ, दीनदयाल नगर बभनान बस्ती, गवाह बंशगोपाल निवासी केशव नगर ग्रन्ट गोंडा बभनान, रामगोपाल निवासी वार्ड नंबर नौ दीनदयाल नगर बभनान, लेखक कुमुद बिहारी और अज्ञात विक्रेता पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बसडीला निवासी हरीराम ने बताया कि उनको कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर में नेवासा मिला है, जहां वह रहते हैं। उनके नाम पर करीब 25 बिसा जमीन है। उनका आरोप है कि फर्जी तरीके से छह दिसंबर 2021 को उनके स्थान पर किसी और व्यक्ति को खड़ा करके उनके नाम दर्ज करीब 24 बिस्वा जमीन का बैनामा उप निबंधक कार्यालय बस्ती सदर में कर दिया गया। इस पूरे गोलमाल की जानकारी उन्हें बैनामा के करीब 24 दिन बाद तक नहीं हो सकी। जब 30 दिसंबर 2021 को उप निबंधक कार्यालय के अधिकारी मौके पर स्टॉप की जांच करने पहुंचे, तब पता चला। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।