फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   four whilar driver has kidneped driver of roadways

कार में साइड लगने के विवाद में बस चालक का अपहरण

Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
four whilar driver has kidneped driver of roadways
साइड लगने से खफा कार सवारों ने रोडवेज बस चालक का किया अपहरण
विज्ञापन

संतकबीरनगर में दबोचे गए अपहर्ता, गोरखपुर डिपो के बस चालक को कराया गया मुक्त
लखनऊ से गोरखपुर आ रही थी बस, हरैया में फोरलेन पर कार में लगी साइड से टक्कर
कार सवारों ने पीछा कर कप्तानगंज से चालक का किया अपहरण
पूछताछ में बोले, कार की मरम्मत कराने के लिए ले जा रहे थे साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। साइड लगने से नाराज कार सवारों ने सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे पीछा कर कप्तानगंज से रोडवेज बस चालक का अपहरण कर लिया और उसे लेकर बिहार की ओर जाने लगे। परिचालक की सूचना पर हरकत में आई संतकबीरनगर पुलिस ने अपहर्ताओं कांटे चौकी पर दबोच लिया। गोरखपुर डिपो के बस चालक की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर तीनों कार सवारों को हिरासत में ले लिया है। कार सवार सहारनपुर से बिहार के भागलपुर जा रहे थे। हरैया में रोडवेज बस से उनकी कार में हल्की टक्कर लग गई थी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के गोरखपुर डिपो की बस लखनऊ से गोरखपुर आ रही थी। बस्ती के हरैया में फोरलेन एक कार में साइड से हल्की टक्कर लग गई। इसके बाद बस आगे निकल गई, लेकिन कार सवारों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कप्तानगंज में कार चालक ने ओवरटेक कर अपनी गाड़ी बस के सामने लगा दी। बस चालक को मजबूरन रुकना पड़ा। इसके बाद कार सवार बस चालक से उलझ पड़े। आरोप के मुताबिक उन्होंने चालक से मारपीट की और उसे अपनी कार में बैठाकर बिहार की ओर जाने लगे। इसी बीच, परिचालक ने पुलिस को चालक के अपहरण की सूचना दे दी। साथ ही उसने बस्ती डिपो को घटना की जानकारी दी। इस पर एक चालक मौके पर पहुंचा और यात्रियों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

उधर, बस्ती पुलिस से चालक के अपहरण की सूचना पर अलर्ट हुई संतकबीरनगर पुलिस ने आरोपियों की कार को कांटे चौकी पर रोक लिया और चालक को उनके कब्जे से मुक्त कराया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि बस चालक संजीव द्विवेदी निवासी सजाव थाना लार, जिला देवरिया की तहरीर पर मारपीट और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक का मेडिकल चेकअप कराया गया है। कप्तानगंज पुलिस आरोपियों को अपनी हिरासत में लेने के लिए संतकबीरनगर गई हुई है। वहां पूछताछ में आरोपितों ने कहा है कि वे बस चालक को कार की मरम्मत कराने के लिए अपने साथ ले जा रहे थे। गोरखपुर डिपो के एआरएम महेंद्र पांडेय ने बताया कि डिपो की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट--
बस चालक संजय द्विवेदी की तहरीर पर कार सवार आरोपियों के खिलाफ अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उन्हें बस्ती लाने की प्रक्रिया चल रही है।
- आशीष श्रीवास्तव, एसपी बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed