{"_id":"66ce3aa7f91fe46a440b22f4","slug":"four-teams-reached-semi-finals-in-hockey-competition-basti-news-c-207-1-sgkp1004-122748-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हॉकी प्रतियोगिता में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हॉकी प्रतियोगिता में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
Wed, 28 Aug 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त तक क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। मंगलवार को हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल बनाम हंसराज लाल इंटर काॅलेज के बीच हुआ। हंसराज इंटर काॅलेज ने 03-05 से दिल्ली पब्लिक स्कूल को पराजित किया।
दूसरा मैच दी सीएमएस बनाम इंडियन क्लब के बीच हुआ। इसमें 04-02 के स्कोर से दी सीएमएस विजयी रहा। तीसरा मैच राॅयल क्लब बनाम सेक्सरिया इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। रॉयल क्लब ने 07-05 से सक्सेरिया इंटर काॅलेज को पराजित किया। चौथा मैच स्टेडियम बनाम केडीसी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। 08-04 के स्कोर से स्टेडियम की टीम विजयी रही। विजेता टीमों के बीच बुधवार को सेमीफाइनल खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मैच होगा।
इस मैच में मो शरीफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वें मिनट में पहला गोल करते हुए टीम का खाता खोला। धीरज ने तीन गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मैच में निर्णायक की भूमिका में सुशील चौधरी, अमन दुबे, गौरव श्रीवास्तव, शिवा ठाकुर रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रशिक्षक अस्मिता गुप्ता ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच होगा। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, विकास सोनकर आदि मौजूद रहे।