फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four special trains will run for Diwali and Chhath

Basti News: दीपावली व छठ के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

Mon, 09 Sep 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Four special trains will run for Diwali and Chhath
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ट्रेन लगाएगी 15 फेरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे प्रशासन ने दीपावली व छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसका लाभ महानगरों में रहने वाले जिले के लोगोंं को होगा।
जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ट्रेन गोरखपुर से 25 अक्तूबर से सात नवंबर तक मुंबई के 14 फेरे लगाएगी। (01079) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन मुंबई से 22:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन बस्ती सुबह 7:55 बजे, खलीलाबाद सुबह 8:30 बजे और गोरखपुर सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (01080) गोरखपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से दोपहर 02:30 बजे से चलेगी, जो खलीलाबाद अपराह्न 03:05 बजे, बस्ती शाम 03:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

नागपुर-समस्तीपुर, त्योहार स्पेशल ट्रेन नागपुर से 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और समस्तीपुर से 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। नागपुर-समस्तीपुर त्योहार विशेष एक्सप्रेस (01207) 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से सुबह 10:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह बस्ती 10:20 बजे और गोरखपुर 11:55 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में समस्तीपुर-नागपुर त्योहार विशेष ट्रेन 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को समस्तीपुर से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed