फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four people, including father and son, died in road accidents, teenager critical

Basti News: सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत, किशोर गंभीर

Sat, 06 Dec 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four people, including father and son, died in road accidents, teenager critical
फाइल फोटो आदित्य
परशुरामपुर। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हैं। परशुरामपुर कस्बे में बृहस्पतिवार रात बरात से बाइक से लौट रहे पिता-पुत्र को कार चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वहीं कप्तानगंज में साइकिल से जा रहे राजगीर मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महुली रोड पर लालगंज थानाक्षेत्र के हटवा गांव के पास कार और ऑटो की जोरदार टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरैला निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता (50) अपने पुत्र आदित्य गुप्ता (20) और प्रिंस (17) पुत्र लछनू गुप्ता के साथ एक ही बाइक पर पड़ोस के गांव अरजानीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय देर रात लगभग 11 बजे जब तीनों परशुरामपुर कस्बे में स्टेट बैंक शाखा के सामने पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में आदित्य गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुभाष चंद्र गुप्ता व प्रिंस को सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें श्री राम अस्पताल, अयोध्या रेफर किया गया।

वहां शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे उपचार के दौरान सुभाष चंद्र की भी मृत्यु हो गई। जबकि प्रिंस का इलाज चल रहा है। बाइक सवार किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे के बाद कार में आई तकनीकी खराबी की वजह से ड्राइवर भाग नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed