{"_id":"6a529884397ed7d3740d12e4","slug":"four-major-roads-to-be-widened-at-a-cost-of-rs102-crore-smooth-high-speed-travel-to-be-possible-basti-news-c-207-1-bst1005-162173-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 102 करोड़ से चार प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण, भर सकेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 102 करोड़ से चार प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण, भर सकेंगे फर्राटा
विज्ञापन
नगर बाजार-कप्तानगंज मार्ग पर बन गए हैं गड्ढे संवाद
बस्ती। जिले के चार मार्गों के चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई है। मार्गों के चौड़ीकरण के लिए करीब 102.79 अरब रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। सड़क पांच मीटर चौड़ी से वाहनों को रफ्तार मिलेगी, साथ ही 200 गांवों की करीब एक लाख आबादी को सहूलियत मिलेगी।
सदर विधानसभा क्षेत्र के कैप्टननगर से सेखपुरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए एमएलसी सुभाष यदुवंश ने प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क को ढाई मीटर से चार मीटर दो किमी. तक के लिए 5.25 करोड़ का स्टीमेट तैयार किया है। इसी प्रकार महादेवा विधानसभा के शुभम नगर से महसो मार्ग का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इस मार्ग को तीन से पांच मीटर किया जाएगा। 8.300 किमी. इस सड़क पर 19.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह प्रस्ताव भी एमएलसी ने भेजा था, जिस पर पीडब्ल्यूडी ने स्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए शासन में भेजा है।
वहीं, हर्रैया विधानसभा के सकरदहा-भीटी-दौलतपुर मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। 10.800 किमी. लंबी इस सड़क पर 36.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक अजय सिंह के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी ने स्टीमेट शासन को भेजा है। यह मार्ग अब तीन से पांच मीटर चौड़ा होगा।
विज्ञापन
नगर बाजार से कप्तानगंज का सफर होगा आसान : नगर बाजार से कप्तानगंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 41.39 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस 9.685 किलोमीटर लंबी सड़क से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन मिलेगा। लंबे समय से नगर बाजार से कप्तानगंज मार्ग बदहाल है। प्रस्ताव के अनुसार, कप्तानगंज से नगर तक करीब 9.685 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। परियोजना पर 41.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह मार्ग बहादुरपुर और कप्तानगंज ब्लॉक के कई गांवों को जोड़ता है, रोजाना बड़ी संख्या में वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। सकरे मार्ग के चलते अक्सर जाम लग जाता है। परियोजना की पहल महादेवा विधायक दूधराम ने की थी। पीडब्ल्यूडी को उन्होंने प्रस्ताव भेजा था। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन से लुंबिनी-दुद्धी हाईवे को जोड़ने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग पर प्रस्ताव बनकार शासन को भेजा गया। इससे आवागमन सुगम होगा।