फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four including woman injured in three accidents

Basti News: तीन हादसाें में महिला समेत चार घायल

Sun, 24 Nov 2024 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four including woman injured in three accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुए तीन हादसों में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहा गांव के निकट रविवार को दोपहर ऑटो बाइक की टक्कर में बाइक सवार अब्दुल रिजवान (23) पुत्र अब्दुल रहमान और इरशाद (20) पुत्र एजाज निवासी लबदहा थाना हरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरा हादसा दोपहर एक बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलसडे के निकट हुआ। हरैया थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर निवासी मुकेश कुमार और संदीप कुमार अपनी बुआ लीलावती पत्नी स्व. गोमती को लेकर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलौड़ी जा रहे थे। बेलसडे के निकट बाइक के सामने एक जानवर आ गया, जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला लीलावती गिर पड़ीं, उनके सिर में गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एक अन्य सड़क हादसे में खजुरिया मिश्र गांव निवासी जगदंबा मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed