{"_id":"684f2424c003e9aceb0226ef","slug":"four-houses-caught-fire-due-to-short-circuit-goods-burnt-to-ashes-basti-news-c-207-1-bst1004-138373-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शाॅर्ट सर्किट से चार घरों में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शाॅर्ट सर्किट से चार घरों में लगी आग, सामान राख
Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जामदाशाही गांव में रविवार की सुबह विद्युत शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक घर व पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते, आग पूरे घर में फैल गई। देखते ही देखते चार घरों में रखा सामान जल गया। आग से झुलस कर भैंस की भी मौत हो गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
यहां के गुलाम हुसैन पुत्र अजमत अली के घर में सबसे पहले आग लगी और थोड़ी ही देर में आग पूरे घर में फैल गई। घर गृहस्थी का सामान जलने लगा। पशुओं को खिलाने के लिए दूसरे जगह रखे गए भूसा, चारा समेत कंडी, लकड़ी आदि जल गए। गुलाम हुसेन के पुत्र अब्दुल रब, अब्दुल समद, गुलाम गौस के भी रिहायशी छप्पर में भी आग लग गई। घर में रखा गृहस्थी का सामान, राशन, तख्त, बिस्तर, कपड़े, गेहूं, बाइक, चावल आदि नष्ट हो गए। ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश मौर्य, हरीश कुमार व विजय कुमार मौके पर पहुंच गए और बुरी तरह से झुलसी भैंस का इलाज किया। लेकिन, चार घंटे बाद भैंस की मौत हो गई। हलका लेखपाल हबीबुल्लाह भी मौके पर पहुंचे और आगजनी से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन रुधौली को सौंप दी है।