{"_id":"6494a102726bb000d8007104","slug":"four-accused-arrested-with-two-stolen-bikes-basti-news-c-207-1-sgkp1002-316-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरी की दो बाइक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरी की दो बाइक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
Fri, 23 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा/बनकटी। स्वाट टीम की मदद से लालगंज पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह लगभग आठ बजे प्रभारी निरीक्षक लालगंज ब्रिजेंद्र प्रसाद पटेल व प्रभारी स्वाट टीम के साथ वार्ता कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुदरहा-लालगंज मोड़ के पास चार संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। मौके पर पहुंचने पर दो बाइक पर सवार होकर चारों लोग भागने लगे। भक्तूपुर मोड़ पर घेरकर पकड़ने के बाद पूछताछ में पता चला कि दोनों के पास मिली बाइक चोरी की है। आरोपियों की पहचान मुकेश यादव निवासी पिपरपाती मुस्तहकम थाना लालगंज, संजय चौहान निवासी महथा थाना लालगंज, राहुल यादव निवासी कड़जाअजमतपुर थाना लालगंज और पिन्टू यादव निवासी सकुरचक थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के रूप में की गई।
उनके कब्जे से दोनों बाइक के अलावा चार मोबाइल फोन, 57 सौ रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी कुदरहा अरविंद कुमार यादव, स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी, एसआई राजेश कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल सुधीर शर्मा, लालू प्रसाद यादव, प्रभुनाथ यादव, रमेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, धीरज यादव शामिल रहे।