फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four accused arrested for trying to disturb harmony

Basti News: सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 09 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for trying to disturb harmony
बस्ती। बभनान में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान तलवारबाजी व मंदिर परिसर में आपत्ति जनक खाद्य पदार्थ रखकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के भगत सिंह नगर निवासी निशार अहमद, अली हुसैन, दीन दयाल नगर निवासी सीबू और समीर शामिल है।
विज्ञापन

इस मामले में हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ पिंटू गुप्ता सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षर युक्त तहरीर पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता को खंडित करने की कोशिश की धारा में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के रामलीला मैदान के निकट प्राचीन शिव मंदिर के पास ताजिया जुलूस के दौरान तलवारबाजी व फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मामले में हिंदू पक्ष ने देर रात तक विरोध व हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि रविवार को शाम ताजिया जुलूस के दौरान प्राचीन काली मंदिर के सामने खुलेआम तलवारबाजी फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा व रामलीला मैदान के शिव मंदिर के प्रांगण में हड्डी फेंका गया। सीओ ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed