फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four accused arrested, beat inspector suspended

फालोअप....रेवटा कांड: चार आरोपित गिरफ्तार,बीट दरोगा निलंबित

Fri, 06 Aug 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested, beat inspector suspended
रेवटा कांड
विज्ञापन

चार आरोपित गिरफ्तार, बीट दरोगा निलंबित
गांव में पहुंचे आईजी, एसपी, शांति व्यवस्था का लिया जायजा
राशन वितरण के दौरान मारपीट में घायल की हुई थी मौत
पैकोलिया थाने के रेवटा हरिशरण शुक्ल गांव की घटना
गांव में दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस व पीएसी की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के रेवटा हरिशरण शुक्ल गांव की घटना का जायजा लेने शुक्रवार को सुबह आईजी अनिल कुमार राय पहुंचे। बृहस्पतिवार देर रात एसपी आशीष श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का दौरा कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और टीम गठित कर आरोपियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस बीच बीट दरोगा सुरेश यादव को निलंबित कर दिया गया।
उधर, पुलिस ने मुकदमे के चार आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी की टीम ने हसीनाबाद तिराहे से आरोपी अनिल शुक्ल, राजेश दुबे और सुनील मिश्र और थानाध्यक्ष व सीओ हर्रैया की टीम ने परसा परसरामपुरा मार्ग पर कुनगाई गांव के पास से प्रधान अरुण दुबे को गिरफ्तार किया। इससे पहले आरोपी अंकित और दुर्गेश पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। लूट, बलवा, गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गांव में पुलिस और पीएसी की टीम अभी भी बनी हुई है। एसपी ने बताया कि बाकी बचे दो नामजद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है मामला
रेवटा हरिसरन शुक्ल गांव के कोटेदार 23 जुलाई को राशन वितरण कर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान रेवटा खड़गबहादुर शाही गांव के अनिल शुक्ल लाठी डंडे से कोटेदार के बेटे को पीटने लगे। वहां मौजूद 29 वर्षीय पवन बीचबचाव करने लगा, जिसके चक्कर में पवन को भी लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने कोटेदार की तहरीर पर आठ नामजद व चार अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना सीओ हर्रैया को सौंप दिया था। घटना के 12वें दिन पवन कुमार ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:00 बजे शव लेकर कर परिवार के लोग गांव पहुंचे। जिसके बाद पवन की पत्नी खुशबू ने कुछ मांगों को लेकर शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद वे अंतिम संस्कार को तैयार हुए और 10 घंटे बाद शव को बिगवाबीर नामक स्थान पर दफन कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed