फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former head beaten up in dispute over removal of vehicle

Basti News: गाड़ी हटाने के विवाद में पूर्व प्रधान की पिटाई

Sun, 29 Dec 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Former head beaten up in dispute over removal of vehicle
छावनी। अमोढ़ा हनुमान मंदिर के पास की दुकान के सामने से चार पहिया गाड़ी हटाने को लेकर शनिवार को विवाद बढ़ गया। कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अमोढ़ा कस्बे में पूर्व प्रधान दीपक पांडेय अपनी चार पहिया गाड़ी लेकर गए थे। दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। रविवार को फिर दीपक पांडेय किसी काम से अमोढ़ा कस्बे में गए थे। जहां पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। एसओ छावनी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि लल्लू चौधरी, उनके पुत्र विवेक चौधरी निवासी चरथी कथिक, बृजेश शर्मा निवासी कोतवालपुर थाना छावनी पर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed