फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   formality done in samadhan diwas

औपचारिकता पूरी, निपट गया समाधान दिवस

Sat, 05 May 2018 11:20 PM IST
basti
basti Updated Sat, 05 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
formality done in samadhan diwas
समाध्ाान िददिवस - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

समाधान दिवस की एक और औपचारिकता शनिवार को पुलिस और राजस्व टीम ने पूरी कर दी। थानों पर इस दिन पंजीकृत 43 मामलों में से मात्र 15 का निपटारा जैसे-तैसे कर जिम्मेदारों ने अपने दायित्वों का निर्वहन कर दिया। राजस्व संबंधी मामलों में फिर तारीख मिल गई।  
बनकटी और लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसपी दिलीप कुमार ने समाधान दिवस की औपचारिकता यहां पहुंच कर पूरी की। उन्होंने शिकायत रजिस्टर जांचा तो पहले के कई मामले लंबित पाए गए। समाधान दिवस के मौके पर भी राजस्व कर्मी नहीं थे। इसके बारे में जानकारी लेकर एसपी ने तत्काल एसडीएम सदर चंद्रमोहन गर्ग से बात की। एसपी के पहुंचने से पहले पर सीओ रुधौली शिव प्रताप सिंह व थानेदार कन्हैया लाल फरियादियों को सुन रहे थे। यहां कुल तीन मामले पंजीकृत हुए, उसमें से भी मात्र एक का निस्तारण हो सका। कोतवाली में समाधान दिवस की औपचारिकता पूरी कर ली गई। यहां आए मामलों को भी तारीख मिल गई।  साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी बस्ती में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन गर्ग ने फरियादियों की सुनीं। थानाध्यक्ष सर्वेश राय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कुल 14 मामलों में से छह का निस्तारण किया। शेष में राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेजा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बारीकी से मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वाल्टरगंज थाने में थानाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से पांच मामले निपटाए गए। 
विज्ञापन

दुुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में आठ प्रार्थना पत्रों का पंजीकरण हुआ। यहां सभी मामले राजस्व से संबंधित थे, जिसमें तारीख दे दी गई। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार पंकज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में थाने पर कुल पांच मामले पंजीकृत हुए। इसमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में टीम बना दी गई।   कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष संजय शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल सात मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से पांच का निस्तारण थानाध्यक्ष व राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बातचीत से करा दिया। दो मामलों में मौके पर टीम भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed