फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fog slows down express trains

Basti News: कोहरे से एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार हुई मद्धम

Fri, 19 Dec 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down express trains
भीषण ठंड में बस्ती स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद - फोटो : तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यालय के उद्घाटन पर पूजन करते महंत दिनेंद्र दास
बस्ती। भीषण ठंड में जहां पूरे दिन लोगों को धूप नसीब नहीं हुआ। वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों के विलंब होने से सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी यात्रियों को कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बिताना पड़ा। गोमती नगर स्पेशल 14 घंटे तो दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 11:30 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-बस्ती के रास्ते जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही है। जिसके चलते यात्रियों को इस भीषण ठंड में कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही है। स्टेशन और प्लेटफार्म पर ठंड से बचने के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं रहता है।
विज्ञापन

चंपारण-सत्याग्रह एक्सप्रेस 5 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली 2 घंटे, जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस 3:50 घंटे, अयोध्या-भटनी पैसेंजर 3:30 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 6:30 घंटे व दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन 11:30 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को बस्ती स्टेशन पर रात 11:07 बजे आने का समय निर्धारित है। लेकिन यह ट्रेन लेट होने की वजह से शुक्रवार को सुबह 11 बजे के बाद आने की संभावना है। इसी तरह गोमती नगर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 8 बजे आने का समय निर्धारित था। लेकिन यह ट्रेन 14 घंटे विलंब होने से रात दस बजे के बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे का असर जबरदस्त ट्रेनों पर पड़ रहा है। इससे रेलवे की ओर से कई ट्रेनों को कोहरे के चलते निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed