फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flower business flourishes in the market on New Year

Basti News: नए वर्ष पर फूलों के कारोबार से बाजार में बहार

Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Flower business flourishes in the market on New Year
कंपनीबाग के पास फूलों की दुकान पर फूल सहेजता दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नए साल के अवसर पर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए लोग उपहार में फूल और गुलदस्ते देना पसंद करते हैं। फूलों की मांग को देखते हुए व्यापारी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। 2025 के आगमन में मात्र दो दिन शेष हैं।
बंगलूरू, पुणे, वाराणसी और लखनऊ से विभिन्न प्रकार के गुलाब के फूल मंगाए जा रहे हैं। फूलों की मांग से उत्साहित व्यापारियों ने नववर्ष पर लगभग 50 लाख रुपये के कारोबार की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गुलदस्ते में गुलाब के साथ कारनेशन, डेजी, स्टॉर व ऑर्किट भी लगाए जाते हैं। गुलदस्ते की खूबसूरती बढ़ाने के लिए उसमें प्लास्टिक के आइटम इस्तेमाल किए जाते हैं, यह बंगाल से मंगाए गए हैं। फिलहाल गुलाब का फूल डाल के साथ 25 से 30 रुपये में बिक रहा है। गुलदस्ते का दाम उसमें इस्तेमाल किए गए फूलों पर निर्भर करता है। औसतन एक गुलदस्ते का रेट 250 रुपये से शुरू होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल के व्यापारी अमृत सैनी ने बताया कि नए साल में 31 दिसंबर से लेकर पांच जनवरी तक लोग फूल व गुलदस्तों की खरीदारी एक-दूसरे को बधाई देने के लिए काफी करते हैं। फूल के व्यापारी अदनान बताते हैं कि नए साल में गुलदस्ते बनाने के लिए फूल मंगाए जा रहे हैं। कच्चा सौदा होने के कारण फूलों को पहले नहीं मंगाया जाता है, ताकि फूल ताजे ही बिक सकें।

फूल विक्रेता किशन कुमार बताते हैं कि घरों-प्रतिष्ठानों की सजावट में फूलों का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा उपहार में देने के लिए गुलाब का बहुत महत्व होता है। इसलिए गुलाब के फूल और बुके की बुकिंग अधिक है। नववर्ष की पूर्व संध्या से ही फूलों की मांग बढ़ जाती है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed