{"_id":"6a7b6f7ae1cb2769d60daf94","slug":"five-trains-delayed-by-four-and-a-half-hours-due-to-route-diversion-passengers-in-distress-basti-news-c-207-1-bst1005-164141-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रूट डायवर्जन से पांच ट्रेनें साढ़े चार घंटे तक लेट, यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रूट डायवर्जन से पांच ट्रेनें साढ़े चार घंटे तक लेट, यात्री बेहाल
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री-संवाद
पुरानी बस्ती। रूट डायवर्जन और ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते मंगलवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। स्टेशन से गुजरने वाली पांच प्रमुख ट्रेनें ढाई से साढ़े चार घंटे तक देरी से चलीं। सबसे अधिक करीब साढ़े चार घंटे की देरी गंगानगर स्पेशल में रही। उमस भरी गर्मी के बीच यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ा।
मंगलवार को मुंबई छत्रपति शिवाजी एक्सप्रेस करीब चार घंटे, गंगानगर स्पेशल साढ़े चार घंटे, मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली क्लोन ढाई घंटे और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन भी करीब ढाई घंटे देरी से बस्ती स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के निर्धारित समय से काफी देर बाद आने के कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बनी रही।
सिद्धार्थनगर के बांसी निवासी राम बुझारत शर्मा ने बताया कि ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे लेट होने से काफी परेशानी हुई। वहीं बस्ती के भैंसहिया निवासी दीपक ने बताया कि ट्रेन के लंबे इंतजार के साथ उमस भरी गर्मी ने मुश्किल बढ़ा दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
स्टेशन पर स्वच्छता का संदेश भी दिया
बस्ती रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महाप्रबंधक के निर्देश पर चल रहे पैसेंजर अवेयरनेस कैंपेन के तहत वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर महेंद्र सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य निरीक्षक हरिशंकर ने यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और कांट्रैक्चुअल स्टाफ को स्वच्छता का संदेश दिया। यात्रियों से स्टेशन परिसर में कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने और डस्टबिन का इस्तेमाल करने की अपील की गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया। रेलवे के सूचना अधिकारी महेश गुप्ता ने अभियान की जानकारी दी।
-- -
यात्री बोले-
ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है, इससे गंतव्यत तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। इधर रूट डायवर्जन के चलते भीड़ भी कोच में बढ़ गई थी, इससे और परेशानी हुई।
-दीपक, भैंसहिया, बस्ती
-- -
मुंबई जाने वाली ट्रेनें कई घंटे बिलंब से चल रही हैं। इधर, अप और डाउन ट्रेनों में भी समय से सीट कंफर्म नहीं मिल पा रही है, इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही।
-राम बुझारत शर्मा, बांसी सिद्धार्थनगर