{"_id":"65244b1777ffd2c4ac093f64","slug":"five-quacks-were-caught-running-a-clinic-under-the-guise-of-a-medical-store-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5525-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे थे क्लीनिक, पकड़े गए पांच झोलाछाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहे थे क्लीनिक, पकड़े गए पांच झोलाछाप
Tue, 10 Oct 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया क्षेत्र में बिना वैध प्रपत्र के संचालित क्लीनिक पर सोमवार को ताबड़तोड़ छापा मारा गया। इसमें पांच झोलाछाप और एक व्यक्ति पकड़ा गया। एसीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एक झोलाछाप मौके से भागने में कामयाब हो गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
आईजीआरएस के माध्यम से प्रशासन को अशोकपुर व दुबौलिया में अवैध रुप से क्लीनिक संचालित करने की शिकायत मिली थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसीएमओ डॉ. एसबी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम सोमवार को जांच करने पहुंची। टीम पहले अशोकपुर में छापामारा। यहां चार झोलाछाप मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक संचालित करते पाए गए। मौके पर बीपी जांच मशीन, इंजेक्शन व बड़ी मात्रा में दवाएं पकड़ी गईं। एसीएमओ ने बताया कि अशोकपुर में बड़े पैमाने पर मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध तरीके से क्लीनिक संचालित होती मिली। मौके से दिलीप, धनंजय, रोहित भारती, दयाराम, अरुण मिश्र को पकड़ा गया। किसी के पास मेडिकल या क्लीनिक चलाने के वैध प्रपत्र नहीं मिले। इसके बाद टीम दुबौलिया बाजार में एक क्लीनिक पर पहुंची और संचालक बृजेश कुमार उर्फ विज्ञानसू को पकड़ा। अशोकपुर में एक झोलाछाप बंगाली डॉक्टर भागने में कामयाब रहा।
एसीएमओ ने बताया कि अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों से बड़ी मात्रा में दवाएं मिली हैं। सभी क्लीनिक को सील कर दिया गया है। पकड़े गए पांचों झोलाछाप डॉक्टर को थाने लाकर लिखा पढ़ी की गई है। सभी को दो दिन में वैध प्रपत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा की दशा में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मौके पर दुबौलिया थाना प्रभारी इंद्रभूषण सिंह मय टीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
पीएचसी कुदरहा में फर्जी मेडिकल स्टोर के मामले में हुई छापेमारी
- आईजीआरएस से मिली शिकायत के आधार पर सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने पीएचसी कुदरहा स्थित अवैध मेडिकल स्टोर की जांच करने पहुंचे। मौके पर वह मेडिकल स्टोर नहीं मिला। छापामारी को लेकर बाजार में खलबली मची रही। कई मेडिकल स्टोर संचालक शटर गिराकर फरार हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- --