फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five killed by Corona, 115 new infected found

कोरोना से पांच की मौत, 115 नए संक्रमित मिले

Thu, 13 May 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five killed by Corona, 115 new infected found
कोरोना से पांच की मौत, 115 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में पांच और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 220 हो गई है। दूसरी ओर 115 नए संक्रमित मरीज भी मिले हैं।
जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें से अधिकांश को होम आइसोलेट करा दिया गया है, जबकि गंभीर स्थिति वाले मरीजों को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया गया है। कैली में भर्ती 132 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार के अनुसार, जिले में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की भर्ती के लिए ओपेक कैली चिकित्सालय के अलावा दो निजी चिकित्सालयों को भी संबद्ध किया गया है। यहां 24 घंटे चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रहती है। मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन तथा बगैर ऑक्सीजन के बेड की उपलब्धता है। इसके अलावा नान कोविड मरीजों के लिए जिला अस्पताल को तैयार कर दिया गया है। यहां भी आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाए, इसका प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि वर्तमान समय में कुल 522 कंटेनमेंट जोन हैं। इसमें से 32 बस्ती नगर, 216 सदर तहसील, 40 रूधौली, 50 भानपुर तथा 184 हर्रैया क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के पिछले वर्ष शुरूआत से अभी तक कुल 3018 कंटेनमेंट जोन बनाए गए, जिनमें से 2496 समय पूरा होने पर समाप्त कर दिए गए। आज कुल 33 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं तथा अवधि पूर्ण होने के कारण 27 जोन समाप्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed