फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   five injured in accident due to turn down pickup

मुर्गियों से भरा पिकअप पलटा, पांच घायल

Tue, 09 Aug 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
five injured in accident due to turn down pickup
वाल्टरगंज क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैंड़ा पड़ाव के पास पलटा पिकअप वाहन। - फोटो : BASTI
मुर्गियों से भरा पिकअप पलटा, पांच घायल
विज्ञापन

मानिकचन्द (बस्ती)। बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैंड़ा पड़ाव के पास मंगलवार सुबह करीब छह बजे पिकअप पलट गया। उसकी चपेट में आने से साइकिल से जा रहा युवक व पिकअप में बैठा एक युवक घायल हो गया। उसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। पिकअप चालक समेत दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं। वाल्टरगंज पुलिस ने जेसीबी से पिकअप को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
रुधौली थाना क्षेत्र के रुद्रनगर मोहल्ला निवासी पिकअप चालक जुबैर अहमद (19) बस्ती से 30 क्विंटल (लगभग 1300 सौ) मुर्गियों को लेकर रुधौली जा रहा था। रफ्तार अधिक होने से पैंड़ा पड़ाव के पास पिकअप सड़क की दूसरी पटरी पर पलट गया। उसकी चपेट में आने से वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ठगहवा गांव निवासी रवि चौधरी (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि रोज साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जाता है।
विज्ञापन

पिकअप में सवार रुधौली थाना क्षेत्र के टड़ौती मोहल्ला निवासी नदीम खान (22), गोलू चौधरी (23) तथा शिवा (16) भी घायल हो गए। शिवा को गंभीर चोटें आई हैं। साइकिल सवार रवि व पिकअप में सवार शिवा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पहुंचे पिकअप मालिक रुधौली के टड़ौती निवासी धीरेंद्र चौधरी ने दूसरे पिकअप से मुर्गियों को लादकर रुधौली चले गए। पिकअप चालक जुबेर अहमद ने बताया कि पिकअप में लगभग तीन लाख की मुर्गियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed