{"_id":"653422be6a578b37e30fd164","slug":"five-including-husband-named-in-dowry-harassment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6053-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच नामजद
Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के मूल निवासी नंद नगरी दिल्ली में रहते हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने क्षेत्र के धुनियाभीटी गांव निवासी विवाहिता के पिता की तहरीर पर कप्तानगंज निवासी हाल मुकाम नंद नगरी दिल्ली निवासी पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, विवाहिता के पिता राजेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम धुनियाभीटी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनकी बेटी शालू की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बैसोलिया निवासी रविंदर वर्मा के साथ हुई थी। रविंदर का परिवार नंदनगरी उत्तर पूर्वी दिल्ली में रहता है। ससुरालियों ने दहेज में कार व पांच लाख रुपये के लिए विवाहिता शालू की पिटाई की, जिससे उसका कूल्हा टूट गया। जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति रविंदर के अलावा ससुर आशाराम वर्मा, सास कृष्णा देवी, परिवार के जनार्दन वर्मा व तारा के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़ित करने, पिटाई करने आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।