{"_id":"66997a9df06d324f6605e687","slug":"five-children-will-have-to-be-registered-from-each-school-basti-news-c-207-1-sgkp1003-120665-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रत्येक विद्यालय से पांच बच्चों का कराना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रत्येक विद्यालय से पांच बच्चों का कराना होगा पंजीकरण
Fri, 19 Jul 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में लगाए गए आइडिया बाॅक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग केंद्र सरकार की ओर से कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राओं में रचनात्मक व नवाचारी सोच विकसित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना में नामांकन कराया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच बच्चों का पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
डीआईओएस ने नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ राजकीय, अशासकीय व वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों और सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। जिले में 401 यूपी बोर्ड, 42 स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संचालित होते हैं।
डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नई सोच को विकसित करना है। शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग करें। इसके लिए विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगाया गया। किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य केडी द्विवेदी और सुरेश चंद्र वर्मा से संपर्क करने को कहा गया है। ब्लॉक और स्तरीय नोडल विज्ञान शिक्षक होंगे।