फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five accused arrested for theft in e-commerce company

Basti News: ई-कॉमर्स कंपनी में चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for theft in e-commerce company
बस्ती। गौर थाना पुलिस, स्वाट टीम बस्ती और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में ई-कॉमर्स कंपनी बभनान के आउटलेट में हुई चोरी की वारदात का बुधवार को खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैमरा लेंस, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, जूते, 18 सौ रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन के प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि 13 नवंबर की रात ई-कॉमर्स कंपनी सुभाष नगर नहर कॉलोनी बभनान के आउटलेट में घुसकर चोरों ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और करीब 33 हजार 449 नगद चोरी कर लिया था। मैनेजर सर्वेश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। स्वाट व सर्विलांस टीक की मदद से गौर थाने की पुलिस ने मंगलवार-बुधवार रात लगभग 12:10 बजे चौरा घाट के पास पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में कप्तानगंज के सेंठा निवासी रवि शर्मा, बलजीत शर्मा उर्फ बल्ली, सूरज उर्फ इन्द्रजीत के अलावा इसी थानाक्षेत्र के परसपुर दुबौली निवासी आनन्द कुमार वर्मा और वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गनेशपुर निवासी मनीष कुमार चौधरी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि चोरी के बाद आरोपी कुछ सामान नेपाल में बेच चुके थे और बचे हुए सामान को भी नेपाल ले जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जेब खर्च के लिए किए वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी बेरोजगार हैं और पैसों की कमी के कारण चोरी की योजना बनाई। ई-कॉमर्स कंपनी की दो दिन तक रेकी करने के बाद 13 नवंबर की रात करीब 1 बजे ताला तोड़कर अंदर घुसे। लैपटॉप, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और नकदी चोरी की। अधिकांश सामान अगले दिन नेपाल ले जाकर बेच दिया। बचा हुआ सामान बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सीसीटीवी का डीवीआर नेपाल जाते समय रास्ते में एक नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed