फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   First Prakash Parv of Guru Granth Sahib

Basti News: उमंग, उल्लास के साथ मना गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व

Sun, 17 Sep 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
First Prakash Parv of Guru Granth Sahib
शबद कीर्तन करते ज्ञानी
बस्ती। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 419वें प्रकाश पर्व के पहले दिन गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजा। इस दौरान उमंग एवं उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के महिमा का बखान किया। भजन, सबद, कीर्तन की धूम रही। गुरुद्वारों में लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कंपनीबाग और गांधीनगर गुरुद्वारा में शनिवार को भोर से ही सिख संगत का गुरु चरणों में माथा टेकने का रस्म शुरू हुआ तो फिर थमने का नाम नहीं लिया। गुरु द्वारा कंपनी बाग में सबसे पहले केसरी निशान की सेवा सरदार सरबजीत सिंह मल्होत्रा परिवार की तरफ से की गई। यहां मगहर से आए कीर्तन प्रेमी रागी जत्था सिंह साहेब ने दरबार सजाया।
विज्ञापन

पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सरदार जगबीर सिंह ने कहा गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेकने के बाद ही किसी अच्छे कार्यक्रम की शुरुआत होती है। गुरु ग्रंथ साहिब की रचना पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ने 1604 में दरबार साहिब अमृतसर में की। तब पहला प्रकाश पर्व मनाया गया था। गुरु ग्रंथ साहिब केवल एक क्षेत्र, एक धर्म का पवित्र ग्रंथ नहीं है बल्कि मानवता की स्थापना के लिए सर्व सांझा ग्रंथ है। मुख्य सेवादार सरदार हरी सिंह, बबलू, दिल ज्योत सिंह, दिव्यजोत सिंह रहे। इनके परिवार की तरफ से गुरु के लंगर की सेवा भी की गई।

शबद कीर्तन करते ज्ञानी

शबद कीर्तन करते ज्ञानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed