फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   firing

दिनदहाड़े बदमाशों ने फल व्यापारी को मारी गोली

Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
firing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। हाईवे पर शहर से सटे पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चेनपुरवा ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने फल के थोक व्यापारी से बैग लूटने की कोशिश की। नाकाम होने पर मास्क पहने एक बदमाश ने 22 वर्षीय व्यापारी पर फायर कर दिया। गोली व्यापारी के बाएं हाथ में जा लगी। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने हाथ में गोली फंसी होने के कारण व्यापारी को लखनऊ रेफर कर दिया।

शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के तुरकहिया निवासी ओसामा उर्फ सुल्तान (22) पुत्र सिकंदर की फोरलेन पर स्थित नवीन मंडी में फल के थोक व्यापारी हैं। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ओसामा मंडी से घर जाने के लिए एक बैग लेकर बाइक से निकले। एसएचओ पुरानी बस्ती के अनुसार, ओसामा ने पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराया। चेनपुरवा ओवरब्रिज से आगे बढ़ते ही सफेद रंग की बाइक पर मास्क पहनकर बैठे दो युवकों ने उन्हें रोका। एक ने बैग छीनने की कोशिश की। नाकाम होने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली ओसामा के बाएं हाथ में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ओसामा को जिला अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने बैग में रुपये भरा होने के संदेह में घटना को अंजाम दिया, जबकि उसमें कागजात भरे हुए थे। सूचना पर सीओ के साथ थाना प्रभारी ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल, कोतवाल शिवाकांत मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed