फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire caused by short circuit in bus going from Gujarat to Bengal

गुजरात से बंगाल जा रही बस में शार्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 05 Jun 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit in bus going from Gujarat to Bengal
गुजरात से बंगाल जा रही बस में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। क्षेत्र के मुख्य कस्बे में रविवार शाम गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रही डबल डेकर बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर बस में सवार सभी यात्री बाहर निकलकर भागने लगे। गनीमत रही कि कस्बे के लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। दुर्घटना में जान माल की कोई क्षति अभी तक नहीं हुई है।

जानकारी होते ही कप्तानगंज पुलिस और कुछ समय बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान रूट डायवर्जन कर दूसरे लेन पर गाड़ियों का आवागमन चालू रखा गया। सूचना पर पहुंची एनएचआई के लोगों ने क्रेन की मदद से बस को किनारे लगाकर यातायात बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया डबल डेकर निजी बस गुजरात से बंगाल जा रही थी। इस दुर्घटना में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। बस से कूदने के कारण एक यात्री घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजा गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। हालांकि चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed