फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out in the house due to unknown reason, household items burnt

Basti News: अज्ञात कारण से घर मे लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Thu, 09 May 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house due to unknown reason, household items burnt
रविदास नगर की घटना, हादसे के समय परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान । पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक घर में मंगलवार की रात दो बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। घटना के समय परिवार के लोग रिश्तेदारी में बहन के यहां निमंत्रण में गए थे। घर के अंदर रसोई में रखा सिलिंडर आग की चपेट में आने से दग गया। गनीमत यह थी कि गैस सिलिंडर घर से 200 मीटर दूर सिवान में गिरा।
उसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की घटना से बगल वाले घर के पक्के मकान के खिड़की-दरवाजे भी जल गए । नुकसान का आंकलन कर राजस्व विभाग की टीम ने तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के पैकोलिया थाना क्षेत्र के वार्ड चार रविदास नगर में इंद्रजीत के घर में रात दो बजे आग निकलने लगी। आग की लपट देखकर आसपास के लोग उसे बुझाने का प्रयास करने लगे। परिवार वालों को फोन कर जानकारी दी। आग की चपेट में आने से घर में रखे जरूरत के सारे सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि घर में कुछ बचा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबल मालानी ने पीड़ित के घर जाकर आर्थिक मदद की। अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर परिवार को प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। हल्का लेखपाल ने तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed