फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered on court order

Basti News: न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
FIR registered on court order
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिउरा निवासी पूनम पत्नी दिनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि वे अपने पति के साथ शहर में रहती हैं।
विज्ञापन

आरोप है कोयलपुरा के पास स्थित अपनी जमीन चेक से भुगतान लेकर विपक्षी ने उन्हें व उनके पति के नाम आठ दिसंबर 2021 को रजिस्ट्री कर दिया और कब्जा भी दे दिया। इस दौरान आरोपी रणजीत ने चोरी से उनकी जमीन से कई ट्राॅली मिट्टी निकाल कर बेच दिया। जानकारी होने पर अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आया। दोबारा चोरी कर कुछ मिट्टी बेच दिया और जानबूझकर एक साजिश के तहत एक बैंक मैनेजर की मिली भगत और पुरानी खतौनी में जालसाजी कर इसी जमीन पर 4.70 लाख रुपये का लोन ले लिया।
विज्ञापन

इस बारे में जब आरोपी रणजीत से नौ अगस्त 2025 को बात की तो उसने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी रणजीत निवासी कोयलपुरा थाना कप्तानगंज और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed