फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR also lodged against the family of the youth who arranged marriage with two girls

Basti News: दो युवतियों से शादी तय करने वाले युवक के परिवार पर भी एफआईआर

Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
FIR also lodged against the family of the youth who arranged marriage with two girls
बस्ती। दो युवतियों धोखे से शादी तय करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने युवक के परिवार पर प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि आरोपी युवक पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर (भोडसर) निवासी हरिपाल चौधरी उर्फ अर्जुन (29) ने कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली गैर बिरादरी की एक युवती से जाति बदलकर शादी तय कर लिया था। 30 जून को शादी की तिथि मुकर्रर थी। इसके कुछ दिन पहले युवती के घर हरिपाल के मृत्यु की सूचना भेज दी गई।
विज्ञापन

बाद में युवती को पता चला कि उसी दिन संबंधित युवक सजातीय युवती से शादी रचा रहा है। इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में प्रकरण सार्वजनिक होने पर सजातीय युवती के परिजनों ने भी संबंधित युवक से शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में गैरबिरादरी की पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट एवं दहेज में 50 हजार रुपये लेने की प्राथमिकी दर्ज हुई और युवक को जेल भेज दिया गया। इधर कोतवाली क्षेत्र के भूअर निरंजनपुर के रहने वाले सजातीय युवती के पिता मिथिलेश चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक और उसके परिजन तयशुदा शादी के मद्देनजर तिलक व रस्मों के नाम पर रुपये व जेवर धोखे से ले लिए।

शादी के दिन अतिरिक्त रुपये और गाड़ी की मांग करने लगे। पुलिस इस मामले में भी आरोपी युवक हरिपाल चौधरी के अलावा उसके पिता शिवदास चौधरी, भाई चंद्रपाल, चंद्रिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed