फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting in metering dispute, case on nine

Basti News: पैमाइश के विवाद में मारपीट, नौ पर केस

Mon, 05 Jun 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fighting in metering dispute, case on nine
बस्ती। लालगंज पुलिस ने मंझरिया में पैमाइश के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मंझरिया निवासी सतिराम का आरोप है कि शनिवार को जमीन की पैमाइश के विवाद को लेकर विपक्षियों ने एक राय होकर अपशब्द कहा। उन्हें, उनकी पत्नी, लड़की, नातिन आदि को मारापीटा। ईंट-पत्थर चलाबर बाइक व स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानमाल की धमकी दी। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मंझरिया निवासी अर्जुन, शिवा, अश्वनी, संजू, दीपक, सूरज, गोविन्द, बबलू व सरिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर हत्या का केस
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थाने के बेलहरा निवासी ओम प्रकाश ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता श्याम लाल की चल-अचल संपत्ति को हड़पने की नीयत से उनके भाईयों ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर दवा-इलाज के बहाने जहर देकर उन्हें मार डाला। साथ ही पिता की मौत के बाद उनका दाह संस्कार करने के बाद उन्हें सूचना दी गई। एसओ नरायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बेलहरा निवासी चंद्र प्रकाश, प्रेम प्रकाश, देव प्रकाश, अनूप उर्फ अन्नू और शुभम उर्फ मिर्ची के खिलाफ मुकदमा कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

--
अश्लील फोटो भेजने के आरोप में केस दर्ज

बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने महिला के परिवार वालों के पास अश्लील फोटो भेजने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति, देवर व अन्य रिश्तेदारों को विपक्षियों ने अश्लील फोटो भेजी। साथ ही फेसबुक पर उनकी फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो को अपलोड कर दिया। ऐसा करने से मना करने पर अपशब्द कहते हुए धमकाया। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर फिरोजाबाद सुहागनगर निवासी विजय प्रताप सिंह व राम प्रताप सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई का बकाया मांगने पर मारपीट

बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने बकाया पैसा मांगने पर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थाने के जुड़ी कुईया निवासी श्रीराम का आरोप है कि उनके बेटे मोहन विपक्षी से सिंचाई का बाकी पैसा मांगने लगाया था। इसी बात को लेकर उसे अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया गया। पुलिस ने इसी गांव के राजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed