फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting for playing mobile near the mosque

Basti News: मस्जिद के पास मोबाइल बजाने पर मारपीट, कई घायल

Wed, 10 Apr 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fighting for playing mobile near the mosque
बेलघाट बाजार में हुई घटना, दोनों पक्षों में चल रहा है जमीन का विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के बेलघाट बाजार में सोमवार रात नमाज पढ़ते समय मस्जिद के पास मोबाइल फोन बजाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव के ही दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन का विवाद चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, बेलघाट निवासी मो शमी और इकबाल के बीच कई साल से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार रात नौ बजे मस्जिद के पास मोबाइल फोन बजाने की बात को लेकर मो. शमी और इकबाल के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

घटना में एक पक्ष के शमी, आफताब,मो उमर मो लतीफ, आशिम और दूसरे पक्ष के इकबाल और इसराइल आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed