फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting for getting the roof of the house fixed

Basti News: घर की छत लगवाने को लेकर मारपीट

Sat, 01 Jul 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting for getting the roof of the house fixed
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के भरौली बाबू गांव में मकान बनवाने के दौरान मारपीट हो गई। गांव के शुभम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अपने अर्धनिर्मित मकान की छत लगवा रहे थे। तभी विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव निवासी मनोहर, रीना, मनोज, जतरधन के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

--
ग्राम प्रधान समेत दो पर केस दर्ज

बस्ती। नगर थाने के सोंधिया में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद में ग्राम प्रधान समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी गांव के राजेश ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 26 जून को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने चकमार्ग में नियम विरूद्ध पटाई की। बांस की खूंटी को जबरन उखाड़ दिया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान अनिल कुमार और रामचंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

--
मां-बेटी की पिटाई कर धमकाया, केस दर्ज



बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। मझौवा जगत निवासी इंद्रावती देवी पत्नी रामवृक्ष का आरोप है कि रंजिशन गांव के चार लोगों ने उन्हें व उनकी बेटियों को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव निवासी रामधन, उनकी पत्नी, निधि और रामपत के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed