फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fierce fight between two groups of students in Basti

Basti: छात्रों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, छात्र ने तमंचा लहराते हुए दी जान से मारने की धमकी

Wed, 16 Aug 2023 09:46 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Aug 2023 09:46 PM IST
सार

इस दौरान बाकी छात्र कैंपस से भाग गए। घटना की सूचना कालेज प्रशासन ने कोतवाली पुलिस दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले छात्र भाग गए। 

विज्ञापन
Fierce fight between two groups of students in Basti
छात्रों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती में फेसबुक पर कमेन्ट करने को लेकर एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक छात्र ने तमंचा लहराते हुए धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। चोटिल छात्र की तहरीर पर केस दर्ज कर मारपीट करने वाले छात्रों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फेसबुक पर किये गए कमेन्ट को लेकर गौरव पाण्डेय और अंबुज पटेल के गुट में बुधवार को विवाद शुरु हो गया। दोनों पक्षों मे गाली-गलौच एवं मारपीट होने लगी। इसके कुछ देर बाद एक गुट ने बाहर से अपने समर्थकों को बुला लिया और परिसर में खुलेआम तमंचा लहराते हुए जमकर गाली-गलौज की। 

विज्ञापन


इस दौरान बाकी छात्र कैंपस से भाग गए। घटना की सूचना कालेज प्रशासन ने कोतवाली पुलिस दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले छात्र भाग गए। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि चोटहिल छात्र रुधौली निवासी गौरव पाण्डेय की तहरीर पर संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र निवासी अंबुज पटेल समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed