{"_id":"690e52370351677a4800c1ca","slug":"festivals-are-over-yet-passengers-are-facing-problems-during-train-journeys-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147247-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पर्व बीते...फिर भी ट्रेन के सफर में मुसीबत झेल रहे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पर्व बीते...फिर भी ट्रेन के सफर में मुसीबत झेल रहे मुसाफिर
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेनोंं के अंदर इस कदर भीड़ है कि बैठना मुश्किल है।संवाद
गौर/बस्ती। छठ पर्व के समापन के बाद शहरों को वापस जाने वाले यात्रियों को नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से यात्री मजबूर होकर जनरल टिकट से जैसे-तैसे यात्रा करने को मजबूर है। कोच में सीटें फुल होने से सामान रखने के लिए बने लगेज स्टैंड पर लोग बैठकर यात्रा कर रहे हैं और बोले अब तो सफर में हम सामान बन गए हैं।
दरअसल त्योहार के बाद से ट्रेनों में घर से प्रदेश वापस जाने वाले मुसाफिरों की इस कदर भीड़ हो रही है कि कुछ यात्री जनरल कोच में चढ़ने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस की जनरल कोच में चढ़ने के लिए लंबी लाइन लगी थी जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो लोग सीट कब्जा करने के लिए दौड़ पड़े। जिन्हें सीट नहीं मिली वह सामान रखने की जगह पर ही बैठ गए।
यात्रियों का कहना है कि मजबूरी में कुछ भी किया जा सकता है। ड्यूटी पर समय से पहुंचना है इसलिए मुसीबत काटते हुए यात्रा किया जा रहा है। सत्याग्रह एक्सप्रेस जैसा ही नजारा सभी ट्रेनों में है। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस सहित नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है। जबकि कई पूजा स्पेशल ट्रेनों में 10 नवंबर तक बर्थ खाली हैं। इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन की ओर से साझा किया गया है।
विज्ञापन
बावजूद इसके यात्री नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट ढूंढ रहे हैं। टिकट न मिलने पर लोग जैसे-तैसे यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। स्पेशल ट्रेनों में बर्थ खाली है। इसकी सूचना लगातार दिया जा रहा है।