फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father and son arrested for cutting off a man's finger in a dispute, sent to jail

Basti News: विवाद में व्यक्ति की अंंगुली काटने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, गए जेल

Sun, 26 Apr 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for cutting off a man's finger in a dispute, sent to jail
भूषा रखने के विवाद में उंगली काटने के आरोपी मुंडेरवा पुलिस के जरिए पकड़े गए-स्रोत पुलिस
मुंडेरवा। क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव में भूसा रखने को लेकर मंगलवार को हुए विवाद में एक व्यक्ति की अंंगुली काट दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार की शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे की आरी और बांस का डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 अप्रैल को सिसवा पांडेय गांव में भूसा रखने को लेकर सुरेश और अनिल के बीच विवाद हो गया था। विवाद आगे बढ़ गया और दोनों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान आरोप था कि अनिल और उनके पिता बंशीलाल ने सुरेश के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद धारदार आरी एवं डंडे से सुरेश का मारापीटा जिसमे सुरेश की अंंगुली कट गई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चला।
विज्ञापन

सुरेश की तहरीर पर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र बंशीलाल एवं बंशीलाल पुत्र शालिकराम पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने अनिल और बंसीलाल निवासी सिसवा पांडेय को उनके घर से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर उनके घर के सामने रखे सरसों के भूसे के ढेर से घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की आरी व एक अदद बांस का डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को न्यायालय प्रस्तुत किया, वहां से जेल रवाना कर दिया है। एसओ मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस टीमें दोनों की तलाश में थी। शुक्रवार को सूचना के आधार पर दोनों को उनके घर से ही गिरफ्तार किया गया। उन्हे न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed