{"_id":"673cefeedea47691bc042877","slug":"farmers-will-be-able-to-get-27-quintals-of-sugarcane-weighed-at-purchasing-centers-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127553-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्रय केंद्रों पर किसान तौल करा सकेंगे 27 क्विंटल गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्रय केंद्रों पर किसान तौल करा सकेंगे 27 क्विंटल गन्ना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बभनान चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर इच्छुक किसान 27 क्विंटल की तौल करा सकते हैं। इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी ने सहकारी गन्ना विकास समितियों के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि जो भी किसान इच्छुक हैं, उनकी पर्ची 27 क्विंटल की बनाई जाए।
गन्ना विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार गन्ना समितियों की ओर से आयोजित बोर्ड की पहली बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने गन्ना किसानों के हित को लेकर प्रस्ताव पास कर डीसीओ को पत्र भेजा था, जिसमें यह निर्णय लिया गया था, कि पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना क्रय केंद्रों पर 27 क्विंटल की पर्ची बनेगी, लेकिन पत्र में कुछ संशोधन किया गया है।
जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समितियों से आए प्रस्ताव को गन्ना आयुक्त को भेजा गया था।
जहां से यह निर्देश प्राप्त हुआ है कि गन्ना क्रय केंद्रों पर जो इच्छुक किसान 27 क्विंटल गन्ने की तौल कराना चाहते हैं। उन्हें पहले सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष व सचिव को प्रार्थनापत्र देना होगा। उसके बाद ही उस किसान का 27 क्विंटल तौल की जाएगी।