फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers should take advantage of schemes run in the interest of agriculture: DM

कृषि हित में संचालित योजनाओं को लाभ उठाएं किसान : डीएम

Mon, 23 Dec 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers should take advantage of schemes run in the interest of agriculture: DM
कृषि मेला : किसानों को दी गई खेती की नई तकनीकी की जानकारी
विज्ञापन

खेती में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसान हुए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में सोमवार को किसान मेला लगा । मेले का उद्घाटन विधायक अजय सिंह और जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने किया। इस मौके पर किसानों को खेती की नई तकनीकी और कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।
विधायक अजय सिंह ने मोटा अनाज खाने से होने वाले लाभ और मोटा अनाज की खेती करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि कृषि के हित में तमाम योजनाएं संचालित हैं। वर्तमान में कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है किसान कार्ड से केसीसी, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान तथा सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक व जिलाधिकारी ने कृषि मेले में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। स्टालों का निरीक्षण के बाद पशुपालन, सब्जी की खेती, मोटे अनाज व प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद राशि, प्रमाणपत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि सखियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. आरबी सिंह, केंद्र के अध्यक्ष डाॅ. एसएन सिंह, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed