{"_id":"696945a53d0371d78e0f80ea","slug":"farmers-of-bihar-got-training-in-horticulture-techniques-basti-news-c-207-1-bst1006-151346-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिहार के किसानों को मिला उद्यानिकी तकनीक का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिहार के किसानों को मिला उद्यानिकी तकनीक का प्रशिक्षण
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र बस्ती मेंं संचालित इंडो-इस्राइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फूट्स, बंजरिया में बिहार के 30 कृषकों और नर्सरी मालिकों के लिए सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 17 जनवरी आयोजित किया जा रहा है। इसमें बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चम्पारण, दरभंगा, सीतामढ़ी एवं भागलपुर जनपदों से आए प्रतिभागी शामिल हैं। इन्हें उद्यानिकी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बटन मशरूम की खेती, औद्यानिक फसलों में ड्रिप इरीगेशन एवं स्प्रिंकलर प्रणाली का उपयोग, आम की सघन बागवानी की वैज्ञानिक तकनीक बताई गई। यह प्रशिक्षण विवेक कुमार वर्मा (प्रभारी, सीओई बंजरिया), इं. रमेश कुमार यादव (नेटाफिम इरीगेशन), पंकज मोहन श्रीवास्तव (उद्यान निरीक्षक) एवं डॉ. आरएल यादव (उपनिदेशक, सेवानिवृत्त, उद्यान विभाग) ने दिया। प्रशिक्षण के बाद संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र अनीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थियों को कृषक प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया।
इस दौरान ग्राम महरीपुर निवासी लक्ष्मण मौर्या तथा ग्राम बेलाड़ी निवासी अरविंद सिंह के प्रक्षेत्रों पर शिमला मिर्च, भरवा मिर्च, स्टेकिंग विधि से टमाटर, क्रॉप कवर के साथ स्ट्रॉबेरी, फ्रेंचबीन एवं ओपन फील्ड में ऑफ सीजन तरबूज की उन्नत खेती को दिखाया गया। संवाद