{"_id":"69163d8053f95cc27002ddeb","slug":"farmers-gathered-at-the-kaptanganj-seed-warehouse-till-late-night-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147606-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कप्तानगंज बीज गोदाम पर देर रात तक जुटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कप्तानगंज बीज गोदाम पर देर रात तक जुटे रहे किसान
Fri, 14 Nov 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। क्षेत्र में गेहूं की बोआई तेज हो चुकी है। बुधवार देर रात तक किसान बीज के लिए राजकीय बीज भंडार पर जुटे रहे।
कप्तानगंज कस्बे में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं बीज के लिए किसानों की भीड़ लग गई। गोदाम पर चार साै बोरी डीबी डब्ल्यू -303 प्रजाति का गेंहू का बीज वितरण के लिए आया था। गोदाम प्रभारी शिवम कुमार ने बताया कि गोदाम पर आए किसानों का बायोमेट्रिक पॉश मशीन से गेहूं का बीज दिया गया है।
इसी क्रम में बी पैक्स समिति कप्तानगंज पर किसानों को एनपीएस और यूरिया दिया गया। डीएपी न होने से अधिकतर किसान खाली हाथ लौटे। साधन सहकारी समिति सचिव विजयभान पांडेय ने बताया कि डीएपी दो दिन में आने की उम्मीद है, अभी गोदाम पर उपलब्ध एनपीएस का वितरण किया जा रहा है। संवाद