फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers expressed their anger over the removal of sugarcane purchasing center from Belghat.

Basti News: बेलघाट से गन्ना क्रय केंद्र हटाने पर किसानों ने जताया आक्रोश

Mon, 10 Nov 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed their anger over the removal of sugarcane purchasing center from Belghat.
बस्ती। जनपद के गौर विकासखंड के बेलघाट क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्र को स्थानांतरित करने के निर्णय के खिलाफ किसानों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। रविवार को बेलघाट-बौड़ीहार बॉर्डर स्थित पुराने केंद्र पर सैकड़ों किसान एकत्र हुए और केंद्र को यथास्थान रखने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि क्रय केंद्र को स्थानांतरित किया गया, तो वे गन्ना मिल को आपूर्ति नहीं करेंगे और फसल खेत में ही जला देंगे। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित नया स्थान संकीर्ण मार्ग पर है, जहां विद्यालय और बाजार के कारण आवागमन बाधित रहेगा। वहीं मौजूदा केंद्र पर पर्याप्त स्थान, पार्किंग की व्यवस्था और बगल में खाली बाग होने से संचालन में कभी कोई दिक्कत नहीं आई। किसान राम विलास वर्मा, महेंद्र चौधरी और राम सभा पांडेय सहित अन्य लोगों ने कहा कि पुराना केंद्र 17 वर्षों से सुचारु रूप से चल रहा है। नया स्थान किसानों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। किसानों को गन्ने की फसल बेचने के लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, इससे उनपर आर्थिक बोझ भी पड़ेगा।
विज्ञापन

गन्ना समिति निदेशक व भाजपा नेता गजराज चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग केंद्र को अपने गांव में शिफ्ट कराना चाहते हैं। यह निर्णय सपा नेताओं के दबाव में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र पुरानी जगह पर नहीं रहा, तो किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। भाजपा बूथ अध्यक्ष गणेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से वार्ता कर पुराना केंद्र यथावत रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध स्थल पर अजय चौधरी, गणेश चौधरी, राम सभा पांडेय, राम चंद्र चौधरी, राम फेर, दिनेश कुमार, प्रेमचंद्र, शैलेश (पिंटू), कमलेश चौधरी, राम सागर चौधरी, परमात्मा चौधरी, राम विलास वर्मा, दुर्गा चौधरी, महेंद्र चौधरी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed