Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmer returning after selling saplings dies in accident

Basti News: पौधे बेचकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत

Wed, 12 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 12 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning after selling saplings dies in accident
संवाद न्यूज एजेंंसी कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला-एकटेकवा मार्ग पर मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान ललई पुत्र लोकई (55 वर्ष) निवासी रैकवार (कुसुम भीटी) थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। वह खेतीबारी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को वे सब्जी के पौधे बेचने के लिए दुबौला क्षेत्र गए थे। दोपहर करीब तीन बजे जब वह पैदल एकटेकवा की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल किसान को तत्काल सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed