{"_id":"691b716439de982aea03d3d7","slug":"family-members-expressed-suspicion-of-the-tube-well-workers-murder-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147862-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिजनों ने जताया नलकूप कर्मचारी की हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिजनों ने जताया नलकूप कर्मचारी की हत्या का शक
Tue, 18 Nov 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रौसिंघापार निवासी नलकूप कर्मचारी उदय नरायण राव की मौत मामले में परिजन अब इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। आत्महत्या के रूप में सामने आए प्रकरण ने अब नया मोड़ ले लिया है।
मृतक के छोटे भाई अभिषेक राव ने बताया कि उदय की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। उनके अनुसार जिस कमरे में उदय का शव लटका मिला, वहां का दरवाजा अंदर से खुला हुआ था, जबकि सामान्यतः आत्महत्या की स्थिति में दरवाजा अंदर से बंद या कुंडी लगी मिलने की संभावना रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि मकान का ताला भी गायब है, जिससे परिवार का शक और गहरा हो गया है।
अभिषेक ने कहा, यह आत्महत्या है या फिर किसी ने उनकी हत्या कर दी यह बहुत बड़ा सवाल है। हालात बिल्कुल सामान्य आत्महत्या जैसे नहीं लगते। मृतक के अन्य भाई पंकज राव ने पहले ही इस बात पर संदेह जताया था कि उदय ने बैंक से लिए गए 11 लाख रुपये के लोन के बारे में परिवार को कभी कुछ नहीं बताया। यह रकम कहां खर्च हुई,परिवार के सामने यह अब भी पहेली बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि बैंक नोटिस आने पर ही उन्हें लोन की जानकारी मिली।
विज्ञापन
परिजनों का बैंक कर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप : परिवार ने पहले आरोप लगाया था कि किस्त जमा न कर पाने पर बैंक कर्मचारियों द्वारा लगातार फोन कर परेशान किया जा रहा था। इससे उदय पिछले एक महीने से मानसिक रूप से बेहद दबाव में थे और गुमसुम रहने लगे थे। भाई अभिषेक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई के लिए तहरीर देंगे।