{"_id":"66d379b65f1b31b4e10d0a77","slug":"family-members-continue-to-bask-in-the-sun-to-secure-the-future-of-their-loved-ones-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123011-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अपनों का भविष्य संवारने के लिए धूप में तपते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अपनों का भविष्य संवारने के लिए धूप में तपते रहे परिजन
Sun, 01 Sep 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
सकुशल संपन्न हुई पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 23 अगस्त से शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में हर दिन अलग-अलग नजारा देखने को मिला। अपनों का जीवन संवारने के लिए बुजुर्ग भी कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कई बुजुर्ग नाती व नातिन को परीक्षा दिलवाने कई किलोमीटर की दूरी तय कर केंद्र पर पहुंचे। मौसम ने भी अभ्यर्थियों व परिजनों की खूब परीक्षा ली। पहले दिन जहां भारी बारिश ने परेशानी पैदा की, वहीं, दूसरे दिन कड़ी धूप की वजह से अभ्यर्थी परेशान नजर आए।
खलीलाबाद से अपने पोते वीरेंद्र को परीक्षा दिलवाने आए तुलसीराम ने बताया कि बेटे की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। पोते ने यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए फाॅर्म भरा था। इतनी दूर उसे अकेले नहीं भेज सकता था, इसलिए उसके साथ आया हूं। मेरी उम्र भले ही 75 साल की हो गई है लेकिन, अपनों का भविष्य संवारने के लिए अभी भी कड़ी मेहनत कर रहा हूं।
खलीलाबाद से आए रूदल ने बताया कि अपनी बेटी शिखा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए लेकर आए थे। बताया कि बेटी एक और परीक्षा दे चुकी है। धनघटा से आए राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वह अपनी बेटी स्नेहाप्रभा को परीक्षा दिलाने लेकर आए थे। पहली बार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रही है। मगहर से आए सर्वेश ने बताया कि पहली बार बहन पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुई है।