फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   family come from south africa

साउथ अफ्रीका से बस्ती पहुंचा परिवार, सभी होम क्वारंटीन

Wed, 05 Jan 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
family come from south africa
साउथ अफ्रीका से बस्ती पहुंचा परिवार, सभी होम क्वारंटीन
विज्ञापन

जांच के लिए सभी का लिया गया नमूना, लैब भेजा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता के बीच बुधवार को साउथ अफ्रीका से एक परिवार बस्ती पहुंचा। शहर के एक मोहल्ला निवासी परिवार के आने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और सभी का सैंपल लिया। इसके बाद सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। सभी दस दिनों तक घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। दसवें दिन फिर जांच होगी।

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि शहर का एक परिवार 29 दिसंबर को दिल्ली पहुंचा था, जिसे एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। एंटीजन टेस्ट के बाद परिवार बुधवार सुबह अपने घर बस्ती पहुंचा। कंट्रोल रूम से सूचना के बाद आरआरटी मौके पर पहुंची और नमूना एकत्रित करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली से इनकी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर सभी को घर में रहने की हिदायत दी गई है। दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट के बाद ही स्वास्थ्य विभाग कोई निर्णय लेगा। परिवार में दंपती और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed