{"_id":"689658325caa7aba9e040cb4","slug":"explanation-sought-from-ta-secretary-and-rozgar-sevak-basti-news-c-207-1-bst1004-141707-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टीए, सचिव और रोजगार सेवक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टीए, सचिव और रोजगार सेवक से मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 09 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। ग्राम पंचायत भोयर में निरीक्षण के दौरान कार्य स्थल पर श्रमिकों के न होने के मामले में कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा मस्टर रोल शून्य करने की तैयारी जुट गए हैं। तकनीकी सहायक अरविंद, सचिव राजन चौधरी व रोजगार सेवक सुनीता चौधरी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बुधवार को बीडीओ बहादुरपुर घीसम प्रसाद ने सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा बहादुरपुर मंजुल मयंक गौतम के साथ निरीक्षण किया था। भोयर डिहवा से धरमूपुर जाने वाली सड़क की पटरी सफाई कार्य में श्रमिक मौके पर नहीं मिले थे। उसी दिन उस कार्य स्थल पर 49 श्रमिकों की उपस्थिति रोजगार सेवक की आईडी से पोर्टल पर दर्ज हुई थी। बुधवार को ग्राम पंचायत भोयर में छह अलग-अलग कार्यों के लिए 160 श्रमिकों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज हुई थी।
सहायक कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बिना श्रमिक पोर्टल पर उपस्थित दर्ज करने के मामले तकनीकी सहायक अरविंद, सचिव राजन चौधरी व रोजगार सेवक सुनीता चौधरी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्य स्थल भोयर डिहवा से धरमूपुर जाने वाली सड़क के पटरी सफाई कार्य के लिए जारी मस्टर रोल भी शून्य किया जाएगा।